संदेश

प्रोटीन संरचना की स्थिरता; एक अबुझ पहेली की सुलझती गुथ्थी।

चित्र
प्रोटीन संरचना की स्थिरता; एक अबुझ  पहेली की सुलझती गुथ्थी।  मानव शरीर की रचना का आधार प्रोटीन है जो 20 एमिनो एसिड के आपस में जुड़ने से बनता है। और पाचन के  दौरान अंतिम रूप से एमिनो एसिड में ही टूटता है। इस प्रोटीन की एमिनो एसिड से एमिनो एसिड तक की यात्रा में विघटन और निर्माण की प्रक्रिया अनवरत चलती रहती है। जिसका हमारे शरीर पर गहरा प्रभाव होता है। ये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूप में होते हैं। स्वस्थ्य जीवन के लिए इसका सही ढंग से काम करना जरूरी होता है। अन्यथा कैंसर,अल्जाइमर,पार्किंसन,सिकल सेल एनीमिया जैसे घातक  बीमारी के शिकार हो जाते हैं।  इस दिशा में हुए नित नए अनुसंधान की कड़ी में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आई आई टी कानपुर के जीव विज्ञानऔर जैव अभियंत्रिकी विभाग के प्रोफेसर आर.शंकर रामकृष्णन और उनके पी एच डी छात्र पृथिवी सिंह के प्रोटीन संरचना का अध्ययन सार एक अंतराष्ट्रीय शोध  पत्रिका में  प्रकाशित हुआ है। जिसमे उन्होंने प्रोटीन संरचनाओं में सेरीन और थ्रेओनीन नामक एमिनो एसिड की पहचान की है जो दूसरे एमिनो एसिड से स्व -सम्पर्क से हाइड्रोजन बांड का नि...

राजगीर का साइक्लोपियन दीवार /Cyclopean wall of Rajgir

चित्र
राजगीर का साइक्लोपियन दीवार /Cyclopean wall of Rajgir  राजगीर की पाँच पहाड़ियों पर अवस्थित पत्थर की 40 किमी लम्बी सुरक्षा दीवार राजगीर के गौरवशाली अतीत की  सुनहरी यादें वर्तमान में खामोशी की धूल में लिपटी है। माना जाता है की यह चीन की दीवार से भी प्राचीन है। इसे विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी को विस्तार देते हुए जनवरी 2025  में इसरो के निगरानी में लिडार तकनीक से मैपिंग और थ्री डी डायमेंशनल मॉडल तैयार करने की अनुमति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से प्राप्त हो गई है। सर्वेक्षण टीम :-भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग पटना,सारनाथ,जोधपुर,चंडीगढ़,राजकोट,चेन्नई और देहरादून मॉडल की टीम भी  साथ -साथ काम करेगी।  इस थ्री डी डामेंशनल मॉडल से राजगीर की प्राचीन सुरक्षा दीवार की भव्यता और मूल स्वरूप को सामने लाया जायेगा। जिससे पूरा विश्व राजगीर के गौरवशाली व समृद्ध अतीत और स्थापत्य कला से परिचित हो सकेगा। इतना ही नहीं इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा जैसे वर्तमान में चीन की दीवार देखी जाती है।  #rajgir #cyclopeanwall #rajgirtourism #nalanda #...

नव वर्ष 2025 सुस्वागतम सुस्वागतम सुस्वागतम !

चित्र
नव वर्ष 2025 सुस्वागतम सुस्वागतम सुस्वागतम ! नई उम्मीद,नये संकल्प के साथ हौसलों की उड़ान भरती कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहना ही जीवन का लक्ष्य है। समय का अदृश्य कदमताल की गतिशीलता बदलते दिन महीने साल के साथ बदलते मौसम की आहटों से जीवन रंग बिरंगी तस्वीर पेश करती रहती है। जीवन अपने प्रत्येक पड़ाव की अपनी खूबियाँ और खामियाँ के झूलों में झूलते -झूलते अब अपनी संध्या वेला की ओर बढ़ चला है। जिसका एहसास हम सब को रहता है। अपनी नाकामयाबी और उपलब्धियों के गणित से बाहर निकलकर चलो चलें एक और खूबसूरत वर्ष का स्वागत करें।  

जन विश्वास अधिनियम 2023 का राज्यस्तरीय अनुपालन निवेशक और निवेशित राज्यों के हितकारक।

चित्र
जन विश्वास अधिनियम  2023 का राज्यस्तरीय अनुपालन  निवेशक और निवेशित राज्यों के हितकारक।  अभी अभी बिहार के प्रति औद्योगिक निवेशकों ने जिस विश्वास के साथ अपनी रूचि दिखाई है। उसकी शत -प्रतिशत कार्यान्वितता में जन विश्वास 2023 के प्रावधानों से काफी सहूलियत होने की उम्मीद है। इस अधिनियम का प्रमुख्य उदेश्य ही है कानूनी प्रक्रियाओं को सुगम बनाना,पारदर्शिता सुनिश्चित करना और गुड गवर्नेंस को बढ़ावा देना।  मध्य प्रदेश "एम पी जन विश्वास विधेयक 2024 "पारित करने वाला देश का पहला राज्य बना अब बिहार की बारी है।  इस अधिनियम की कुछ मुख्य बातें।  इसमें नागरिकों एवं उद्यमियों को केंद्र में रखकर इन्हें विरोधी के बजाय सहयोगी के रूप में देखना। जिसमे राज्य सरकारों को भी रेखांकित किया  गया है।  गुड गवर्नेंस की विस्तृत होती सीमाएं। नियमों नियमनों से लेकर व्यक्तियों एवं उद्यमियों के लिए अनुकूल परिवेश तैयार करना।  छोटे उद्यमों एवं स्टार्टअप्स से लेकर बड़े -बड़े औद्योगिक इकाइयों को अनावश्यक आवश्यकताओं के बोझ को कम करके नवाचार एबं बृद्धि पर केंद्रित करके उत्पादकता को बढ़ाना। ...

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 का 1. 80 लाख करोड़ रूपये के MOU के साथ सफलता पूर्वक हुआ समापन।

चित्र
  बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 का 1. 80 लाख करोड़ रूपये  के MOU के साथ सफलता पूर्वक हुआ समापन ।  बिहार के प्रति उद्योगपतियों का रुझान का प्रत्यक्ष प्रमाण बनकर उभरा है अब तक का सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव(1.80लाख करोड़ रूपये ) पर हुए हस्ताक्षर। मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिग (MOU ) किसने किस क्षेत्र में कितना दिया निवेश का प्रस्ताव।  अदाणी समूह -  कुल निवेश का लगभग 50 %हिस्सेदारी के साथ रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 17 कंपनियों ने 90,734करोड़ रूपये का MOU किया। जिसमे लगभग 27000 करोड़ नए निवेश होगें।  जेनरल मैन्युफैक्चरिंग - इस सेक्टर में 57 कंपनियों ने 55,888 करोड़ का MOU किया है ।  खाद्य प्रसंस्करण - इस क्षेत्र में 70 कंपनियों ने 13663 करोड़ का MOU किया है।  अर्बन इंफ्रा - इस क्षेत्र में 142 कंपनियों ने 5566 करोड़ का MOU किया है ।  स्वास्थ्य सेक्टर - इस क्षेत्र में 35 कंपनियों ने 3360 करोड़ का MOU किया। जिसमे मेडिकल कॉलेज, शंकर नेत्रालय व् अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का प्रस्ताव है।  पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी - इस क्षेत्र में 13 कंपनियों ने 2988 करोड़ का MOU किया है।...

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 पटना में 19 व् 20 दिसंबर को।

चित्र
  बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 पटना में 19 व् 20 दिसंबर को।  इस वार का बिहार विजनेस कनेक्ट बिहार के लिए टर्निग प्वाइंट साबित होने वाला है। इसमें लगभग 80 से अधिक कंपनियों के CEO का राउंड टेवल कार्यक्रम होगा। इसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों ने अपनी रूचि दिखाई है। अब तक 1200 उद्यमियों ने अपना निबंधन करा चूका है।  उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और उद्योग विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी के संयुक्त तत्वाधान में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के उदेश्य से पूर्व में ही कई औद्योगिक शहरों में इन्वेस्टर मीट के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है की बिहार निवेश की दृष्टि से उनके लिए क्यों महत्वपूर्ण है।  हाल ही में बिहार को दो स्पेशल इकोनॉमी जोन (SEZ )पश्चिमी चम्पारण के कुमारबाग और बक्सर के नवानगर को मंजूरी मिली है। साथ ही पहला इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अमृतसर -कोलकाता जो की बिहार में गया के डोभी क्षेत्र से होकर गुजरेगी का प्रक्रिया भी  प्रारम्भ हो गया है।  इन सब पर इस बिजनेस कनेक्ट में बिस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है। जो बिहार के विकास को  गति प्रदान करेगी।  #bihar #business# udyog ...

आधार कार्ड की तरह अब अपार आईडी भी।

चित्र
आधार कार्ड की तरह अब अपार आईडी भी।    APAAR-Autometed permanent academic account registry. one nation,one student ID. विद्यार्थियों के हितार्थ अब भारत के सभी विद्यार्थोयों का 12 अंकों का यूनिक कोड वाला शैक्षणिक विशेष कार्ड होगा। इस कार्ड में छात्र की पढ़ाई से जुडी बचपन से लेकर हायर एजुकेशन तक की समस्त जानकारीयां डिजिटल प्रारूप में सुरक्षित संग्रहित होगा। इसमें स्कोर कार्ड,डिग्री,मार्कशीट,ग्रेड सहित,डिप्लोमा,सर्टिफिकेट,स्थानांतरण प्रमाणपत्र जैसी तमाम शैक्षणिक जानकारी एक ही जगह एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। इसके आलावा छात्र का ब्लड ग्रुप,उचाई,वजन जैसी अतिरिक्त आवश्यक जानकारी भी शामिल होगी।  अपार आईडी बनाने के तरीके  यह ID छात्र के स्कुल के द्वारा ही apaar. education.gov. in पर बनाया जायेगा। जिसमें अभिभावक का सहमति पत्र और विद्यार्थी का आधार कार्ड होना अनिवार्य होगा। अभी तक इसे स्वैछिक ही रखा गया है। अनिवार्य नहीं है। पर इसकी व्यापक उपयोगिता को केंद्र में रखकर प्रेरित और जागरूक जरूर किया जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय अपार आईडी के माध्यम से सभी छात्रों के शिक्षा रिकार्ड को 100 फी...