राजगीर का साइक्लोपियन दीवार /Cyclopean wall of Rajgir



राजगीर का साइक्लोपियन दीवार /Cyclopean wall of Rajgir 

राजगीर की पाँच पहाड़ियों पर अवस्थित पत्थर की 40 किमी लम्बी सुरक्षा दीवार राजगीर के गौरवशाली अतीत की  सुनहरी यादें वर्तमान में खामोशी की धूल में लिपटी है। माना जाता है की यह चीन की दीवार से भी प्राचीन है। इसे विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी को विस्तार देते हुए जनवरी 2025  में इसरो के निगरानी में लिडार तकनीक से मैपिंग और थ्री डी डायमेंशनल मॉडल तैयार करने की अनुमति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से प्राप्त हो गई है।

सर्वेक्षण टीम :-भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग पटना,सारनाथ,जोधपुर,चंडीगढ़,राजकोट,चेन्नई और देहरादून मॉडल की टीम भी  साथ -साथ काम करेगी। 

इस थ्री डी डामेंशनल मॉडल से राजगीर की प्राचीन सुरक्षा दीवार की भव्यता और मूल स्वरूप को सामने लाया जायेगा। जिससे पूरा विश्व राजगीर के गौरवशाली व समृद्ध अतीत और स्थापत्य कला से परिचित हो सकेगा। इतना ही नहीं इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा जैसे वर्तमान में चीन की दीवार देखी जाती है। 

#rajgir #cyclopeanwall #rajgirtourism #nalanda #bihar #archaeology #ASI #ISRO #LIDAR #technology #3D 

 


  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2025

नव वर्ष 2025 सुस्वागतम सुस्वागतम सुस्वागतम !

राखी से रक्षा