संदेश

ऑस्ट्रेलिया ने उठाया साहसिक कदम ;16 से कम उम्र वाले नाबालिगों पर इंटरनेट मिडिया उपयोग पर प्रतिबंध।

चित्र
ऑस्ट्रेलिया ने उठाया साहसिक कदम ;16 से कम उम्र वाले नाबालिगों पर इंटरनेट मिडिया उपयोग पर प्रतिबंध।   आस्ट्रेलिया विश्व का पहला देश बन गया है जो नाबालिगों पर इंटरनेट मिडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। यह लम्बे समय से वैश्विक पटल पर चर्चा का विषय रहा है।  इस कदम को पूर्ण प्रभावी बनाने के लिए सख्ती के साथ लचीलापन भी अपनाया गया है। इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए एक्स,टिक टॉक ,फेसबुक,स्नैपचैट,इंस्टाग्राम आदि को एक वर्ष का समय दिया गया  है।लागु करने के तरीकों का परीक्षण जनवरी में शुरू होगा। ऐसी संभावना जताई गई है की इन पर अमल न करने वाली कंपनियों पर 32 मिलियन डॉलर (2,70,32,38,400रूपये )तक जुर्माना लगाया जा सकता है। अधिकतर तकनीकी दिग्गज कंपनियां अमेरिका के ही हैं। तो ऐसे में आस्ट्रेलिया अमेरिका के संबंधों पर पड़ने वाला प्रभाव के वारे में आने वाला समय ही बता पयेगा।  बच्चों पर  सोशल मिडिया बैन होने से साइबर ठगी में कमी के साथ -साथ बच्चे के मानसिक तनाव में भी कमी आएगी। वे अपने फिजिकल फिटनेस के लिए इंडोर और आउटडोर खेलों के तरफ ध्यान दे पायेगें। इससे बाजार व्यवस्था भी ...

समेकित कृषि प्रणाली का नया मॉडल -मल्टीपल यूनिट।

चित्र
समेकित कृषि प्रणाली का नया मॉडल -मल्टीपल यूनिट।   बढ़ती आबादी और घटते भू -खण्ड का बेहतर विकल्प ढूंढ निकला है हमारे बिहार कृषि विश्विद्यालय (BAU ) सबौर के वैज्ञानिको ने। लगभग डेढ़ एकड़ जमीन में 1200 मानव संसाधन का प्रयोग करके 6 से 7 लाख तक की वार्षिक आमदनी हो  जाती है।  यह मल्टीपल मॉडल मिट्टी के स्वास्थ्य और उत्पादकता को ध्यान में रखते हुए कम जगह,कम समय और कम लागत में खेती के विभिन्न आयामों को जोड़ते हुए जीवकोपार्जन व् रोजगार का बेहतर विकल्प बन रहा है। समेकित खेती के इस विशिष्ट प्रणाली में एक ही भू -खंड पर फसल उत्पादन, मवेशी पालन,फल -सब्जी उत्पादन, मछली पालन, वानिकी जैसे विभिन्न उद्यमों को एक साथ समायोजन करके बेहतर उत्पादकता के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है।  वर्तमान में बिहार झारखंड समेत देश के कई राज्यों में इस मॉडल को अपनाकर किसान छोटे खेतों से बड़ी कमाई कर रहे है। इसे और विस्तार देने की जरूरत है। वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. श्वेता शाम्भवी ने बताया की इस समेकित कृषि मॉडल को देश का सर्वश्रेठ मॉडल का खिताब मिल चुका है। #agriculture #farmers #farm #farm...

भारतीय मेडिकल टूरिज्म भरोसे का भविष्य।

चित्र
भारतीय मेडिकल टूरिज्म भरोसे का भविष्य।   यूजीसी नेट में आयुर्वेद बायोलॉजी को एक विषय के रूप में शामिल करना। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO )के द्वारा आयुर्वेद की महत्ता को स्वीकार करना यह दर्शाता है की भारत अब आधुनिक चिकित्सा पद्धति के रेस में पुरे प्रमाणिकता के साथ तुलनात्मक रूप से कम लागत में बेहतर इलाज के विकल्प स्वरूप आयुर्वेद को साथ लेकर चल पड़ा है।  यही सही समय है की भारतीय पारम्परिक चिकित्सा पद्धतियां -जिसमे आयुर्वेद के साथ -साथ प्रकृतिक चिकित्सा ,आहार विज्ञान और योगा को भी उचित स्थान प्रदान किया जाय। विशेषकर तब जब विदेशियों में भारतीय परम्परागत चिकित्सा के प्रति विश्वास के साथ रुझान बढ़ा है। इसके कई उदाहरण है।  ब्रिटेन के किंग चार्ल्स अपनी पत्नी कैमिला के साथ बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए बेंगलुरु के आरोग्यशाला में इलाज करवाने आये। केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडींगा की पुत्री की आखों की रौशनी वापस आने की चमत्कारी इलाज केरल के एर्नाकुलम स्थित श्री धरीयम आयुर्वेदिक नेत्र अस्पताल में किया गया। किसी विशिष्ट व्यक्ति के आचरण,विश्वास और व्यवहार का अनुसरण आम लोग सहजता स...

भारत सरकार की सिटी लॉजिस्टिक प्लान (सी एल पी )

चित्र
भारत सरकार की सिटी लॉजिस्टिक प्लान (सी एल पी ) शहरों में प्रदूषण और जाम की समस्या एक आम समस्या बनती जा रही है। पर इसके परिणाम बड़े ही घातक किस्म के होते हैं। इन्हीं समस्याओं के सरल समाधान के उदेश्य से भारत सरकार के उद्योग संबर्धन और आंतरीक  व्यपार विभाग 2022 में एक लॉजिस्टिक पॉलिसी लाई थी। जिसपर दिल्ली और कर्नाटक सरकार की सामूहिक प्रयास से एक सी एल पी तैयार की गई है। जिसका प्रयोग पहले दिल्ली और बेंगलूर शहर पर किया जायेगा। अनुभव के आधार पर ही देश के अन्य शहरों तक इसका विस्तार दिया जायेगा।  इस योजना के तहत मुख्य रूप से यात्री वाहनों और मालवाहक वाहनों के लिए अलग -अलग सड़कों की व्यवस्था होगी। जिससे जाम और प्रदूषण दोनों समस्याओं पर एक साथ काबू पाया जा सकेगा। साथ ही लागत पर भी अप्रत्क्ष रूप से कमी आएगी क्योंकि एक सड़क से दोनों वाहनों का परिचालन होने से मालवाहक वाहनों को रात होने का इंतजार करना पड़ता है। जिसका समय के साथ साथ लागत पर भी प्रभाव पड़ता है।  सी एल पी मॉडल को तैयार करने में इंडो -जर्मन टेक्निकल कोआपरेशन के तहत जर्मनी की कम्पनी की मदद ली गई है। जापान, फ्रांस ,जर्मनीऔर नीदर...

करुणा के केंद्र में परिधि के 14 रत्न तिल्लियाँ।

चित्र
करुणा के केंद्र में परिधि के 14 रत्न तिल्लियाँ।   सौजन्य :मुरारी बापू के कथा सागर का अमृत कलश से।  जीवन के व्याकरण में अपने लिए सत्य,दूसरों के लिए प्रेम और सबके लिए करुणापूर्ण व्यवहार ही साधना है।  करुणा का पहला रत्न है सुख-समस्त प्राणियों के प्रति करुणापूर्ण व्यवहार से ही आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है।   दूसरा रत्न है निष्कामता -जो सामर्थ होते हुए भी स्वविवेक से बुराइयों से बचना सिखाता है।  तीसरा रत्न है अतिप्रियता -करुणा के आश्रय से ही व्यक्ति समाज में अतिप्रियता और पौरुषत्व को प्राप्त करता है।  चौथा रत्न है निरंहकारिता -करुणा से ही व्यक्ति अहंकार से मुक्त रहकर सरल -सहज रह सकता है।  पांचवा रत्न है सुजनता -हर वस्तु को ठीक से जानने वाला।  छठा रत्न है शालीनता -जब व्यक्ति में करुणा होती है तो शब्दों में शालीनता आ ही जाती है।  सातवां रत्न है दोषमुक्त -करुणा से व्यक्ति दोषमुक्त हो जाता है।  आठवां रत्न हैकोमलता -करुणा से व्यक्ति का स्वभाव कोमल हो जाता है।  नौवां  रत्न है क्रोध मुक्त -करुणा से क्रोध पर भी काबू पाया जा सकता...

सागरमंथन -द ग्रेट ओसियन डायलॉग शिखर सम्मेलन नई दिल्ली।

चित्र
 सागरमंथन -द ग्रेट ओसियन डायलॉग शिखर सम्मेलन नई दिल्ली।  यह दो दिवसीय (18 -19 /11 /2024 )शिखर सम्मेलन दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन है। इसमें 61 देशों के वैश्विक नीति निर्माताओं, समुद्री विशेषज्ञों,उद्योग जगत के दिग्गजों ने  समुद्री क्षेत्र में सर्वोत्तम ज्ञान का आदान -प्रदान के उदेश्य से सामूहिक मंच को  साझा किया है।   वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विजन 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्यों में से एक इण्डिया मैरिटाइम विजन 2047 का रोडमैप को केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भारत के तरफ से अपना पक्ष रखते हुए जहाज निर्माण करने की योजना का प्रस्तुतिकरण दिया। जिसमे अमोनिया,हाइड्रोजन और बिजली जैसे स्वच्छ ईंधन से चलने वाले जहाज निर्माण की योजना का विस्तृत विवरण वैश्विक पटल पर रखा। उससे होने वाले लाभ को भी रेखांकित करते हुए ये भी कहा की यह पर्यावरण संतुलन के साथ ही भारत में बंदरगाह क्षमता, शिपिंग,जहाज निर्माण, अंतर्देशीय जलमार्ग के क्षेत्र में क्रन्तिकारी कदम होगा।  इस सम्मेलन में 80 लाख  करोड़ निवेश का ऐलान भी हुआ है। जो भारत ...

बुकर पुरस्कार 2024

चित्र
 बुकर पुरस्कार 2024  ब्रिटेन की सामंता हार्वे की अंतरिक्ष पर आधारित उपन्यास "ऑर्बिटल "को 2024 का बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  इन्होंने इस उपन्यास को कोविड -19 महामारी के दौरान लिखना प्रारम्भ किया था। जिसमे अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहे छह अंतरिक्ष यात्रियों के एक दिन पर आधारित अनुभव को उकेरा है। जो अंतरिक्ष से धरती की भव्यता का अवलोकन कराता है। जिसमे विशेषकर सूर्योदय व् सूर्यास्त को 16 वार देखने के अनुभव को खूवसूरती से वर्णन  किया है।  #Bookeraward #space  #astronauts #orbital  #novel  #sunrises  #sunsets