संदेश

प्लेनेट परेड/ Planet Parade

चित्र
प्लेनेट परेड/ Planet Parade   खगोलीय दुर्लभ संयोग की यह अद्भूत नजारा जनवरी 2025  से शुरू हुई और 28 फरवरी 2025 को इस अद्भूत नजारा का अंतिम रात होगी। खगोल वैज्ञानिको का मानना है की इस दिन (28 /02 /2025 )शाम को सूर्यास्त के बाद शनि,बुध, शुक्र,वरुण(नेप्च्यून ), अरुण (युरेनस ),बृहस्पति और मंगल ग्रह आकाश में लगभग एक सीधी रेखा में नजर आयेगें। इनमे से बुध,शुक्र,बृहस्पतिऔर मंगल ग्रह को नंगी आखों से देखा जा सकेगा। युरेनस और नेप्च्यून को छोटी दूरबीन की सहायता से लेकिन शनि ग्रह को देख पाना मुश्किल होगा क्योंकि यह सूर्य के वेहद करीब होगा। अब यह दुर्लभ खगोलीय संयोग वर्ष 2035 में बनेगा।  #space #planets #galaxy #sky #stars #telescop #solarsystem #astronauts #astronomy #astrology #saturn #mercury #neptune #venus #uranus #jupter #mars 

टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2025

चित्र
टाइम वुमन ऑफ द ईयर  2025  टाइम मैगजीन के द्वारा प्रतिवर्ष समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली विश्व की 13 महिलाओं को यह सम्मान दिया जाता है।इस वर्ष (2025 )उन 13 महिलाओं में एक भारतीय महिला भी हैं। जिनका नाम है 'पूर्णिमा देवी बर्मन ' उन्हें यह सम्मान वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में मिला है।  45 वर्षीय बर्मन ने लुप्तप्राय पक्षी एडजुटेंट स्टार्क (हरगिला )को बचने की शुरुआत 2007 में प्रकृति की पुकार सुनकर की थीं। तब इस पक्षी की संख्या मात्र 450 था। जो उनके और उनके हरगिला सेना के प्रयास से 2023 में बढ़कर 1800 से भी अधिक हो गया है। अब यह लुप्तप्राय से संकटग्रस्त की श्रेणी में आ गया है। इसके आलावा उन्होंने महिलाओं को उद्यमी भी बनाने का काम किया है। इसके लिए उन्हें 2017 में नारी शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित   किया जा चूका है।  #timemagazine #womenoftheyear #womenempowerment #scientists #vanyajeevsanrakshan #hargila 

भारत के 5 F विजन के दृष्टिकोण से' भारत टेक्स 2025'

चित्र
भारत के 5 F विजन के दृष्टिकोण से 'भारत टेक्स 2025 ' भारत मंडपम दिल्ली में 14 से 17 फरवरी तक आयोजित होनेवाला 'भारत टेक्स 2025 ' का आयोजन केवल एक टेक्सटाइल एक्सपो नहीं है। बल्कि भारत के कपड़ा उद्योग के अतीत वर्तमान और भविष्य की रणनीतियों का भव्य आयोजन है। इसमें 5 F (फार्म टू फाइबर,फाइबर टू फैब्रिक,फैब्रिक टू फैक्ट्री,फैक्ट्री टू फैशन,फैशन टू फौरन ) को केंद्र में रखकर वैश्विक व्यापर के बदलते नियम,तकनीकी वस्त्रों की बढ़ती मांग,एआई आधारित उत्पाद,सस्टेनेबल फैशन के भविष्य जैसे विषयों पर अंतराष्ट्रीय वक्ता,उद्योग विशेषज्ञ और नीति निर्माताओं के अमूल्य विचारों और सुझावों से वैश्विक पकड़ को मजबूती मिलेगी।  अभी भारत कपड़ों एवं परिधानों के निर्यात में विश्व में छठे स्थान पर है। जो लगभग तीन लाख करोड़ रूपये का है। इसे 2030 तक तीन गुणा करने का लक्ष्य रखा गया है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भरोसा जताया है की ये लक्ष्य हम समयसीमा से पहले हासिल करके इसे और उचाईयों तक पहुँचाएगें। भारतीय जलवायु के अनुकूल कपास उद्योग में लंबे रेशे वाली किस्मों के कपास उत्पादन को बढ़ाने के लिए पांच व...

प्रोटीन संरचना की स्थिरता; एक अबुझ पहेली की सुलझती गुथ्थी।

चित्र
प्रोटीन संरचना की स्थिरता; एक अबुझ  पहेली की सुलझती गुथ्थी।  मानव शरीर की रचना का आधार प्रोटीन है जो 20 एमिनो एसिड के आपस में जुड़ने से बनता है। और पाचन के  दौरान अंतिम रूप से एमिनो एसिड में ही टूटता है। इस प्रोटीन की एमिनो एसिड से एमिनो एसिड तक की यात्रा में विघटन और निर्माण की प्रक्रिया अनवरत चलती रहती है। जिसका हमारे शरीर पर गहरा प्रभाव होता है। ये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूप में होते हैं। स्वस्थ्य जीवन के लिए इसका सही ढंग से काम करना जरूरी होता है। अन्यथा कैंसर,अल्जाइमर,पार्किंसन,सिकल सेल एनीमिया जैसे घातक  बीमारी के शिकार हो जाते हैं।  इस दिशा में हुए नित नए अनुसंधान की कड़ी में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आई आई टी कानपुर के जीव विज्ञानऔर जैव अभियंत्रिकी विभाग के प्रोफेसर आर.शंकर रामकृष्णन और उनके पी एच डी छात्र पृथिवी सिंह के प्रोटीन संरचना का अध्ययन सार एक अंतराष्ट्रीय शोध  पत्रिका में  प्रकाशित हुआ है। जिसमे उन्होंने प्रोटीन संरचनाओं में सेरीन और थ्रेओनीन नामक एमिनो एसिड की पहचान की है जो दूसरे एमिनो एसिड से स्व -सम्पर्क से हाइड्रोजन बांड का नि...

राजगीर का साइक्लोपियन दीवार /Cyclopean wall of Rajgir

चित्र
राजगीर का साइक्लोपियन दीवार /Cyclopean wall of Rajgir  राजगीर की पाँच पहाड़ियों पर अवस्थित पत्थर की 40 किमी लम्बी सुरक्षा दीवार राजगीर के गौरवशाली अतीत की  सुनहरी यादें वर्तमान में खामोशी की धूल में लिपटी है। माना जाता है की यह चीन की दीवार से भी प्राचीन है। इसे विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी को विस्तार देते हुए जनवरी 2025  में इसरो के निगरानी में लिडार तकनीक से मैपिंग और थ्री डी डायमेंशनल मॉडल तैयार करने की अनुमति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से प्राप्त हो गई है। सर्वेक्षण टीम :-भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग पटना,सारनाथ,जोधपुर,चंडीगढ़,राजकोट,चेन्नई और देहरादून मॉडल की टीम भी  साथ -साथ काम करेगी।  इस थ्री डी डामेंशनल मॉडल से राजगीर की प्राचीन सुरक्षा दीवार की भव्यता और मूल स्वरूप को सामने लाया जायेगा। जिससे पूरा विश्व राजगीर के गौरवशाली व समृद्ध अतीत और स्थापत्य कला से परिचित हो सकेगा। इतना ही नहीं इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा जैसे वर्तमान में चीन की दीवार देखी जाती है।  #rajgir #cyclopeanwall #rajgirtourism #nalanda #...

नव वर्ष 2025 सुस्वागतम सुस्वागतम सुस्वागतम !

चित्र
नव वर्ष 2025 सुस्वागतम सुस्वागतम सुस्वागतम ! नई उम्मीद,नये संकल्प के साथ हौसलों की उड़ान भरती कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहना ही जीवन का लक्ष्य है। समय का अदृश्य कदमताल की गतिशीलता बदलते दिन महीने साल के साथ बदलते मौसम की आहटों से जीवन रंग बिरंगी तस्वीर पेश करती रहती है। जीवन अपने प्रत्येक पड़ाव की अपनी खूबियाँ और खामियाँ के झूलों में झूलते -झूलते अब अपनी संध्या वेला की ओर बढ़ चला है। जिसका एहसास हम सब को रहता है। अपनी नाकामयाबी और उपलब्धियों के गणित से बाहर निकलकर चलो चलें एक और खूबसूरत वर्ष का स्वागत करें।  

जन विश्वास अधिनियम 2023 का राज्यस्तरीय अनुपालन निवेशक और निवेशित राज्यों के हितकारक।

चित्र
जन विश्वास अधिनियम  2023 का राज्यस्तरीय अनुपालन  निवेशक और निवेशित राज्यों के हितकारक।  अभी अभी बिहार के प्रति औद्योगिक निवेशकों ने जिस विश्वास के साथ अपनी रूचि दिखाई है। उसकी शत -प्रतिशत कार्यान्वितता में जन विश्वास 2023 के प्रावधानों से काफी सहूलियत होने की उम्मीद है। इस अधिनियम का प्रमुख्य उदेश्य ही है कानूनी प्रक्रियाओं को सुगम बनाना,पारदर्शिता सुनिश्चित करना और गुड गवर्नेंस को बढ़ावा देना।  मध्य प्रदेश "एम पी जन विश्वास विधेयक 2024 "पारित करने वाला देश का पहला राज्य बना अब बिहार की बारी है।  इस अधिनियम की कुछ मुख्य बातें।  इसमें नागरिकों एवं उद्यमियों को केंद्र में रखकर इन्हें विरोधी के बजाय सहयोगी के रूप में देखना। जिसमे राज्य सरकारों को भी रेखांकित किया  गया है।  गुड गवर्नेंस की विस्तृत होती सीमाएं। नियमों नियमनों से लेकर व्यक्तियों एवं उद्यमियों के लिए अनुकूल परिवेश तैयार करना।  छोटे उद्यमों एवं स्टार्टअप्स से लेकर बड़े -बड़े औद्योगिक इकाइयों को अनावश्यक आवश्यकताओं के बोझ को कम करके नवाचार एबं बृद्धि पर केंद्रित करके उत्पादकता को बढ़ाना। ...