टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2025
टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2025
टाइम मैगजीन के द्वारा प्रतिवर्ष समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली विश्व की 13 महिलाओं को यह सम्मान दिया जाता है।इस वर्ष (2025 )उन 13 महिलाओं में एक भारतीय महिला भी हैं। जिनका नाम है 'पूर्णिमा देवी बर्मन ' उन्हें यह सम्मान वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में मिला है।
45 वर्षीय बर्मन ने लुप्तप्राय पक्षी एडजुटेंट स्टार्क (हरगिला )को बचने की शुरुआत 2007 में प्रकृति की पुकार सुनकर की थीं। तब इस पक्षी की संख्या मात्र 450 था। जो उनके और उनके हरगिला सेना के प्रयास से 2023 में बढ़कर 1800 से भी अधिक हो गया है। अब यह लुप्तप्राय से संकटग्रस्त की श्रेणी में आ गया है। इसके आलावा उन्होंने महिलाओं को उद्यमी भी बनाने का काम किया है। इसके लिए उन्हें 2017 में नारी शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चूका है।
#timemagazine #womenoftheyear #womenempowerment #scientists #vanyajeevsanrakshan #hargila
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें