संदेश

Philosophy of Life

चित्र
शरीर और प्राणवायु के संयोग को ही जीवन का नाम दिया गया है। या यों कहे की शरीर और जीवात्मा का संयोग ही जीवन है। इस धरा पर मानव जीवन प्रकृति का एक खुबसूरत  उपहार है। यह प्रकृति के पंचतत्वों (जल ,अग्नि ,वायु, आकाश, और धरती )से निर्मित तीन प्रकृति (रजस ,तमस, सत्त्व )स्तम्भों पर विराजमान है।  जीवन का आगाज नर -नारी के मधुर मिलन के संयोगोपरांत पारितोषिक के रूप में मिला हुआ उपहार से होता है। सम्पूर्ण जीवन एक रंगमंच है और हम उसके कठपुतली। इंद्रधनुष के सात रंगो (लाल, नारंगी, पीला, हरा, ब्लू ,इंडिगो ,और बैंगनी )की तरह जीवन भी सप्तधातुओं (रस, रक्त, मांस, मेद ,अस्थि ,मज्जा ,और शुक्र  )से मिलकर बना हुआ सतरंगी विचाधाराओं को समेटे हुऐ  है। जो आहार -विहार ,आचार -विचार ,वातावरण ,शिक्षा ,समाज के सहयोग और विरोध के झंझावातो से गुजरकर आनंदपूर्ण जीवन का निर्माण करता है।  जब कभी निराशाओ के घने वादल घेर लेते हैं तो मानव मन व्याकुल हो उठता है। मन भारी और बोझिल हो जाता है। इससे उबरने के लिए मनोरंजन के साधनो को ढूंढता है ,प्रकृति के सानिध्य मे होकर उसके बारीकियों पर विचार करता है।...

गृह विज्ञान के नजरिये से 2020

चित्र
जैसा की नाम से ही स्पष्ट है गृह विज्ञान यह एक ऐसा विषय है जिसमे कला और विज्ञान दोनों को एक समान समाहित किया गया है। अन्य विषयों के साथ ऐसा नहीं है। या तो वह कला है या विज्ञान। जहाँ कोई विषय वस्तु की गहन अध्ययन करके उस विषय की विशेषज्ञता हासिल तो कर सकता है परन्तु  जब सम्पूर्ण जीवन को एक फ्रेम में करने की कल्पना करते है तो वहाँ कला और विज्ञान दोनों का समान सहभागिता के बिना संतुलित जीवन पद्धति का परिकल्पना ही अधूरी रह जाती है। बहुत हद तक हमारा गृह विज्ञान इस परिकल्पना को पूरा करता नजर आता है। जिसमे जीवन से जुड़ी प्रत्येक पहलू पर आधारभूत जानकारी देने की कोशिश की गई है। अब तक उपेक्षित नजरीये से देखि जाने वाली इस विषय को जिसे एक विषय के रूप में स्वीकारने में ही काफी समय लग गया।  जब नई शिक्षानीति में इस बात पर जोर दिया गया की विद्यार्थी के रूचि के अनुसार विषयों का चयन करने की आजादी होगी एक विज्ञान का विद्यार्थी भी कला विषयों का अध्ययन साथ में कर सकता  है और एक कला या वाणिज्य का विद्यार्थी भी विज्ञान विषयों का अध्ययन कर सकता है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य रोजगारपरक ह...

नये वर्ष का नया संकल्प 2020 -21

चित्र
कुछ खट्टी -मिठ्ठी यादों को छोडक़र जानेवाला है यह 2020 जैसा की खेलों में होता है 20 -20 का मतलब। कम ही समय में तेजी से भागते -दौड़ते अधिक से अधिक ऊचाइयों का लक्ष्य निर्धारित करना और उससे भी तेजी से पीछा करके उस लक्ष्य को भेदना। ठीक यही एहसास करा गया हमारा 2020 हमारे सामने जीवन को बचाये रखने का एक बड़ा सा लक्ष्य रख गया। उस लक्ष्य भेद के लए हमारी सारी  कोशिशे कमजोर पड़ रही थी परिस्थितियाँ इतनी तेजी से बदली की जब तक हम कुछ समझ पाते तब तक चक्रवाती तूफान से भी तेज गति से सम्पूर्ण विश्व को अपनी आगोश में समेटता चला गया।और उस तूफान में सम्पूर्ण मानव जाती असमंजस्य और असहाय पानी की बुलबुले की तरह बनते और मिटते चले गए।  इस विषम परिस्थिति में भी पेट की ज्वाला को बुझाने और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ अति उत्साहित और विश्वासी लोग मानवता को बचाये रखने की जदोजहद में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया बिना अपने और अपनों का परवाह किये वगैर। दिल की गहराइयों से नमन है उन वीर योद्धाओं का स्वाथ्य कर्मी ,सुरक्षा कर्मी ,सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर सफाई कर्मचारी तक जिन्होंने इस मुश्किल की घड़ी में टूटते -विखर...

ART OF LIVING VS MANAGEMENT OF LIFEजीने की कला वनाम जीवन प्रबंधन

चित्र
  प्रबंधन व्यक्तिगत कुशलता का द्योतक है। चाहे वह गृह प्रबंधन ,समय प्रबंधन ,वित्त प्रबंधन ,या फिर जीवन का ही प्रबंधन क्यों न हो। प्रबंधन करना एक कला है जो सौंदर्य का प्रतीक भी है। यह संसाधनों की प्रचुरता से उतने प्रभावित नहीं होते जितने व्यक्तिगत विचारों और आदर्शों से। यह एक आंतरिक गुण है जो सभी व्यक्तियों में एक समान नहीं होता फिर भी इसमें शैक्षणिक ,पारिवारिक ,सामाजिक ,आर्थिक तथा आनुभविक गतिविधियो से उत्तरोत्तर क्रमिक निखार आता जाता है।  जीवन जीने की कला से व्यक्तिगत सुख -दुःख प्रभावित होता है जवकि जीवन प्रबंधन हमारे आस -पास के वातावरण तथा परिवार ,समाज और अंततः राष्ट्र को प्रभावित करता है। प्रबंधन शब्द आते ही हमारे दिलो -दिमाग में एक व्यवस्थित परिदृश्य का काल्पनिक चित्र चित्रित हो जाता है। जीवन के प्रत्येक स्तर पर इसकी जरूरत रही है। जाने -अनजाने हम वाल्यकाल से ही अपने आस पास के चीजों को सहेजना सुव्यवस्थित तरिके से रखना अपने चाहने वालों के साथ चीजों को शेयर करना और अनचाहे लोगो से बचाने या छुपाने जैसी प्रवृति प्रबंधन का ही नींव है। घर के बढ़े -बुजुर्गो और शिक्षकों के मा...

हमारा रसोई हमारा अपना औषधालय

चित्र
हर घर का रसोईघर वह महत्वपूर्ण स्थान होता है जहाँ घर के प्रत्येक सदस्य का न सिर्फ भूख मिटाने के लिए भोजन बनाने का काम होता है बल्कि हमारी सेहत का खजाना का राज भी छिपा रखा होता है। भोजन को स्वादिष्ट और सुपाच्चय बनाने में मसालो के योगदान को सहज ही भुलाया नहीं जा सकता।अब यहाँ रेखांकित करने योग्य बातें यह है की क्या मसाले सिर्फ भोजन को स्वादिष्ट और सुपाच्चय ही बनाने का काम करते है या उनमे हमारा सेहत का राज भी छिपा होता है। यकीनन सदियों से चली आ रही  हमारी वैदिक और आयुर्वेद के पुस्तकों में वर्णित ज्ञान से यह प्रमाणित होता है की हमारा रसोईघर का प्रत्येक  खाद्य पदार्थ औषधिये गुणों से परिपूर्ण है। जिसका विवेकपूर्ण उपयोग करने से आहार औषध हो जाता है।  इसकी चर्चा एक युनानी चिकित्सक हिप्पोक्रेट्स (460 ईसा पूर्व -370 ईसा पूर्व )ने भी सैद्धांतिक रूप से किया था। उन्होंने आहार चिकित्सा पर विशेष वल दिया जिसका अनुसरण आज भी बड़ी विश्वसनीयता के साथ किया जाता है।   यहाँ कुछ खाद्य वस्तुओं की चर्चा करेंगे जो हमारे दैनिक आहार का हिस्सा भी है और औषध भी। जैसे :- हल्दी :- इसक...

पाणिग्रहण

चित्र
हिंदु रीति -रिवाज से होने वाले शादी समारोह का एक विशेष महत्वपूर्ण रिवाज (परम्परा )है पाणिग्रहण। जिसमे कन्या के पिता अपनी कन्या का हाथ इस भरोसे के साथ कि अपने दिल के टुकड़े जिसे बड़े ही लाड़ -प्यार से पाला है। उसकी आवश्यक मांगों को माना  भी है और बचकाना हरकतों से रोका भी है। कुल मिलाकर संतुलित परवरिश दी है। आज से आगे इसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी आप कुशलता पूर्वक निभाओगे पुरे विश्वास के साथ दोनों परिवार और समाज को साक्षी मानकर वर के हाथों में विधि -विधान के साथ सौंपता है और उपहार स्वरूप कुछ सामान ,रूपये -पैसे ,आशीर्वाद के रूप में देने की पौराणिक प्रथा रही है।  जिसपर सिर्फ और सिर्फ कन्या का अधिकार होता है। ये कानून सम्मत भी है।  अभी -अभी नई नवेली दुल्हन बनी अर्पिता अपने ससुराल में अपनी ननद की शादी में आनंद और उत्साह से सरावोर हो रही थी घर के आँगन बारात जो आई थी। चारो तरफ शहनाइयों की गूंज ,लोगों का आना जाना सब एकदम से खुशनुमा माहौल बना रहा था। इसी बीच थकान के मारे थोड़ी सुस्ताने के ख्याल से अपने कमरे के विस्तर पर जैसे ही बैठी आँखें लग गई। आचानक घर के आँगन में परिवार के सदस्यों द...

सूर्योदय

चित्र
    सुबह के 4  बजे हैं। चारों तरफ घनघोर अँधेरा सनसनाती तेज हवायें  4 से 5 डिग्री तापमान ऐसा लगता है की अपने शरीर के साथ -साथ पूरा का पूरा वातावरण वर्फ की चादरों में लिपटी हुई है। इन सब के बीच उम्मीद की किरण लिए कहीं दूर एक हल्की सी आभा वर्फ की चादरों को चीरती हुई हमारी ओर शैनेः -शैनेः बढ़ती चली आ रही है।  पक्षियों की चहचहाट किसी के आने की आहट  दे रही है। अब वस पौ फटने ही वाली है। कितना सुखद एहसास है। मन और आत्मा को तृप्त कर देने वाली। हल्की गुनगुनी संतरी रंगों से सजी गुलदस्ता ऐसे लग रहा है जैसे तपती धरती पर वर्षा की पहली बूंद ,पतझड़ के बाद कोमलता से भरी पहली कली और भूख -प्यास से तड़पती आत्मा को तृप्त करने वाली मनभावन ,मनमोहक कोई वस्तु हो। निष्प्राण सा जीवों में शक्ति और ऊर्जा का अपार भंडार भरने वाली सुवह सूर्योदय के साथ एक नई दिन की शुरुआत। जो यह बताने और जताने के लिए काफी है की अँधेरे के बाद उजाले का आना शाश्वत सच है। हम इसका भरपूर आनंद उठायें और हर सुवह एक दिन नहीं एक जीवन की तरह जीयें। क्योकि जितना सच अँधेरे के बाद उजाले का आना है ठीक उतना ही सच उजाले ...