Traditional Embroidery of India भारत की पारम्परिक कढ़ाईकला
Traditional Embroidery of India भारत की पारम्परिक कढ़ाईकला आज हम यहाँ पर मुख्यतः 7 प्रकार के कढ़ाई के बारे में चर्चा करेगें। पंजाब की फुलकारी। लखनऊ की चिकनकारी। कश्मीर की कसीदाकारी। बंगाल का कांथा। हिमाचल प्रदेश का चम्बा कढ़ाई। कर्नाटक का कसूती। राजस्थान का लोक भारत ,धार्मिक और कोर्ट कढ़ाई। 1 . पंजाब की फुलकारी इस मोटे या खदर के सफेद कपड़े पर रंगीन रेशमी धागे से ज्यामितीय (रेखीये ) आकृति का प्रयोग करके बनाये जाने वाले फूलों का डिजाइन फुलकारी कही जाती है।इसमें मुख्य रूप से डवल रनिंग स्टीच और चेन स्टीच का प्रयोग किया जाता है।इसके कई प्रकार होते है। जैसे - चोप - इसमें लाल रंग के चादर पर रंगीन रेशमी धागे से बीच में फूलों के डिजाइन बनाये जाते हैं और चारों कोने पर काले रंग से वही डिजाइन छोटे आकर में बनाये जाते है। मान्यता ये है की नानी अपने नातिन को यह भेंट स्वरूप उपहार देती हैं तो नजर से बचने के लिए काले रंग का प्रयोग अनिवार्य हो जाता है। सुभर - ...