जीवन मूल्यवान है।



 जीवन मूल्यवान है। 

जीवन के संघर्षो से जब कभी हम घबराकर विचलित होते हैं तो अपना ही जीवन व्यर्थ महसुस होने लगता है। हम निराशाओ के समंदर में गोते लगाने लगते है। और कल्पना करने लगते हैं वेहतर भविष्य की। कल्पना वह भविष्य है जिसका वर्तमान से कोई संबंध नहीं है। जिस तरह से सभी वृक्ष की ऊँचाई उसके पत्ते ,फूल,फल,और छाया एक जैसा नहीं होता ठीक उसी तरह प्र्त्येक वयक्ति की अपनी अपनी विशेषता होती है। यही वो समय होता है अपने अंदर झाकने की गंभीरता से सोचने कीऔर वर्तमान परिस्थितियों को कोसने के बजाय उसे अवसर के रूप में स्वीकारने की। वर्तमान में किये गए कार्यों से ही हम भविष्य की कल्पनाओ का आकार गढ़ते है।जब हमअपनी सोच को सकारात्मक दिशा देने की ओर बढ़ते है तो हम उस परिस्थिति को सहर्ष स्वीकार करते है की जो हमे आज यह अवसर प्राप्त हुआ है वह वर्तमान को संवारने के लिए है यही भविष्य का आधार बनेगा। जीवन आगे बढ़ने का नाम है न की परिस्थितियों से घबराकर समाप्त करने का। जीवन में अगर सागर चाहिए तो हमे छोटी छोटी नदियों में अविरल प्रवाहित होना सीखना ही होगा। जीवन में हमें जो भी अवसर मिले उसका पूर्ण सदुपयोग में ही आनंद और उपलब्धि समाहित है। 

#जीवन #संघर्ष #वर्तमान #भविष्य #परिस्थितियाँ #अनुकूल #प्रतिकूल #अवसाद #आनंद #विचार #कल्पना# समय का सदुपयोग #जीवनमूल्य 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2025

नव वर्ष 2025 सुस्वागतम सुस्वागतम सुस्वागतम !

राखी से रक्षा