भारत विजय अभियान के साथ राजगीर खेल महोत्सव का आगाज।
भारत विजय अभियान के साथ राजगीर खेल महोत्सव का आगाज।
बिहार में होने वाले पहली अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का 11/11 /24 को राजगीर में हुआ शुभारम्भ। पहले दिन के खेल में छः देशों के महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमे भारत और मलेशिया के बीच खेले गए पहले गेम में भारत ने मलेशिया को 4 -0 के अंतर से मात देकर विजयी यात्रा की शुरुआत की। सभी खिलाडियों ने अपना सर्वश्रेठ प्रदर्शन दिया अंतिम के पांच मिनट में सिगिता ने बेहतरीन फील्ड गोल दागकर भारत को 4 -0 से बढत दिलाकर सर्वश्रेठ खिलाड़ी का स्थान हासिल किया।
दूसरी गेम चीन और थाईलैंड के बीच हुआ जिसमे चीन ने थाईलैंड को 15 -0 से पराजित किया।
तीसरी गेम जापान और दक्षिण कोरिया के बीच हुआ जिसमे दोनों 2 -2 गोल के साथ बराबरी पर रहा।
भारत अपना अगला मैच 12 नवंबर को कोरिया के साथ खेलेगा। 14 नवंबर को थाईलैंड के साथ और 16 नवंबर को चीन के साथ खेलेगा।
पूर्व निर्धारित मैच के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। पहला मैच दोपहर 3 बजे से न होकरदोपहर के 12 :15 बजे से शुरू होगा। दूसरा शाम 05 :15 की जगह दोपहर 02 :30 बजे से ही शुरू होगा। वहीं तीसरा और अंतिम मैच शाम 07 :30 की जगह शाम 04 :45 बजे से ही शुरू होगा।
#sport #hockey #hockeyplayer #bihar #rajgir #india #china #japan #southkorea #malaysia #thailand #womensasianchampionstrophy

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें