एशियन हॉकी महिला चैंम्पियन ट्रॉफी 11 -20 नवंबर 2024 राजगीर में।
एशियन हॉकी महिला चैंम्पियन ट्रॉफी 11 -20 नवंबर 2024 राजगीर में।
राजगीर में पहली वार भारत के आलावा कई अन्य देशों के महिला हॉकी टीम इस चैम्पियन ट्रॉफी में भाग लेने आ रही हैं।
इनका राजगीर आने का सिलसिला चार नवंबर से ही प्रारम्भ हो जायेगा। चार नवंबर को भारतीय महिला हॉकी टीम राजगीर पहुंचकर अपना अभ्यास प्रारम्भ करेगीं। और बाकि के अन्य टीमों का आठ नवंबर को आना सुनिश्चित हुआ है। इसमें भारत के साथ -साथ चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान की टीमें हिस्सा ले रही है।
इस ट्रॉफी की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उदेश्य से माननीय मुख्यमंत्री जी ने ट्रॉफी टूर की व्यवस्था की है। 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हरि झंडी दिखाकर इसका प्रारम्भ करेंगें। पहले कई राज्यों से होते हुए 20 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच बिहार के विभिन्न जिलों में ट्रॉफी टूर का आयोजन होगा।
इन सबकी तैयारियाँ अभी से ही शुरू हो गई है। क्योकि इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट जो होना है। राजगीर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जीसमे ड्राप गेट,लाइटिंग,यातायात व्यवस्था,विधि व्यवस्था,कुड़ेदान, चलंत शौचालय, स्वास्थ्य सेवाओं खान -पान को दुरुस्त करते हुए राजगीर के दर्शनीय स्थलों को भी आकर्षक स्वरूप प्रदान करने की कोशिश की जा रही है।
सरकार प्रशासन के आलावा हम नागरिको को भी कर्तव्य बनता है की अच्छी यादों के साथ पहली वार बिहार आने वाले देशी -विदेशी मेहमानों को विदा दी जाय। बिहार को विश्व पटल पर पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर मिला है। जय बिहार।
#sport #hockey #hockeyplayers #womenhockeytrophy #rajgir #bihar #india #hockeystick #hockeyskills #hockeygame # november #livetelecast

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें