संदेश

अक्टूबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कानून अब अंधा नहीं समानता से न्याय के लिए चौकस और जागरूक है।

चित्र
  कानून अब अंधा नहीं समानता से न्याय के लिए चौकस और जागरूक है।  अभी -अभी कई सारे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होता  न्याय की देवी का बदला स्वरूप का तस्वीर।  दर असल इस प्रतिमा की स्थापना वर्तमान चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया डी  वाई चंद्रचूड़ (9 /11 /2022 to 10 /11 /2024 )के निर्देशन में पिछले वर्ष अप्रैल 2023 में सुप्रीम कोर्ट के जजों की लाइब्रेरी के रेनोवेशन के दौरान यह बदलाव किया गया था। इस बदलाव में नई न्याय का प्रतीकात्मक मूर्ति में आखों पर से काली पट्टी हटाकर खुली आखों से न्याय को दर्शाया गया है। इस देवी के दाहिने हाथ में संतुलित तुला और बाएं हाथ में तलवार की जगह  संविधान स्वरूप एक पुस्तक को जगह दी गई है। सम्पूर्ण मूर्ति को सफेद रंग में दर्शाया गया है। न्याय के प्रतीक इस बदले स्वरूप से समानता के आधार पर संतुलित न्याय का संदेश प्रेषित होता है।  इस वर्ष 2024में एक और बदलाव देखने को मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के सामने तिलक मार्ग पर एक बड़ी वीडियों वाल लगाया गया है। जिसमे निर्वाध गति से सुप्रीम कोर्ट के मुकदमों की रियल टाइम की जानकारी प्रदर्शित करती हुई जस्...

रसायनशास्त्र 2024 का नोबेल पुरस्कार।

रसायनशास्त्र 2024  का नोबेल पुरस्कार।  रायल स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ साइंसेज की ओर से 2024 का रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार सम्मिलित रूप से तीन वैज्ञानिको को प्रोटीन की संरचना को डिकोड करने तथा नए प्रोटीन बनाने के लिए यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।जिसमे अमेरिकी विज्ञानी डेविड बेकर को पुरस्कार का आधा हिस्सा "कम्प्यूटेशन प्रोटीन डिजाइन "के लिए दिया जायेगा। वहीं आधे हिस्से में अमेरिकी विज्ञानी जान जंपर और ब्रिटेन के विज्ञानी डेमिस हसाबिस को "प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी "के लिए सम्मिलित रूप से दिया जायेगा। जिसमे आधे राशि को दोनों में समान रूप से वितरित किये जायेगें।  #Nobelprize  #Science  #Chemistry #Nonelprizewinner  #scientists  #Protein  #Structure  #Computationalproteindesign  #Davidbaker  #Demishassabis  #Johnjumper  #regarded  

श्रद्धांजलि रतन टाटा।

चित्र
श्रद्धांजलि रतन टाटा।  28 /12 /1937 ---09 /09 /2024  बहुमुखी प्रतिभा के धनी रतन नवल टाटा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि।   रतन टाटा एक व्यक्ति नहीं सम्पूर्ण व्यक्तित्व का नाम है। जिनका समाज के विकास में अतुलनीय योगदान रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग जगत के नीतिगत मूल्यों को निभाते हुए एक पारिवारिक स्वरूप प्रदान करने के लिए उन्हें हमेशा -हमेशा के लिए याद किया जाता रहेगा।  #Ratantata  #tatagroup  #motivation  #inspiration  #startupindia  #tatamotors  #tatasons  #business  #corporate  #mumbai  #india  #indian 

नव दुर्गा की नौ शक्तियों का प्रतीक नौ औषधियाँ।

चित्र
नव दुर्गा की नौ शक्तियों का प्रतीक नौ औषधियाँ।   मार्कण्डेय पुराण और भगवती दुर्गा पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है की माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीकात्मक औषधियां जन कल्याण के लिए प्रकृति ने हमे उपहार स्वरूप प्रदान किये है।   नौ औषधिय पौधे में माँ दुर्गा के  नौ स्वरूपों का  निवास।  शैलपुत्री :-  प्रथम शैलपुत्री यानी हरड़। माता का प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का है। जिनका निवास हरड़ नामक औषधीय पौधा में है। जो आयुर्वेद की एक परम औषध है। पाचन संस्थान को दुरुस्त रखना इसकी मुख्य विशेषता है।  ब्रह्मचारिणी :- ब्रह्मचारिणी यानी ब्राह्मी।  माता का द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। जिनका  निवास आयु और स्मरण शक्ति बढ़ाने वाली ब्राह्मी बूटी में है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी आक्सीडेंट होता है। जो शरीर में कैंसर को भी पनपने से रोकता है।  चंद्रघंटा :- चंद्रघंटा यानी चंदुसुर। माता का तीसरा स्वरूप चंद्रघंटा का है। जिनका  निवास धनिये जैसी पत्ती वाली चंदुसुर या चंद्रिका औषध में है। यह प्रसुतावस्था में दूध वृद्धि , शक्तिवर्धक और  हृदय...

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्किम का शुभारम्भ।

चित्र
 प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्किम का शुभारम्भ।  आर्थिक रूप से कमजोर युवक- युवतियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।  कौन- कौन हैं इसके पात्र,क्या है इसकी विशेषता और कैसे करें आवेदन।  पात्रता :- वैसे अभ्यर्थी जिनके पारिवारिक वार्षिक आय आठ लाख रूपये से कम होगी।  आर्थिक मापदण्ड के साथ केंद्र सरकार की आरक्षण नीति लागू रहेगी।  आयु -21 से 24 वर्ष तक।  दसवीं-बारहवींपास,आईटीआईप्रमाणपत्रधारक,पोलेटेक्निकसेडिप्लोमाधारीया बीए,बीएससी,बीकॉम,बीसीए,बीबीए,बी फार्मा डिग्री धारक।   अपात्र :- आईआईटी,आइआइम,नेशनललायूनिवर्सिटी,आईआईएसईआर,ट्रिपलआईआईटी ,सीए,सीएस,वीडीएस,एमबीबीएसकी डिग्री रखने वाले।  पहले से किसी सरकारी इंटर्नशिप में हिस्सा लेने वाले छात्र।  माता -पिता में से कोई भी सरकारी स्थायी या नियमित कर्मचारी हो।  विशेषता :- प्रशिक्षण या कौशल विकास की अवधि बारह महीने की होगी।  प्रशिक्षण अवधि में प्रतिमाह 5000 रूपये मिलेगें। जिसमे 4500 केंद्र सरकार देगी। 500 कम्पनी अपने सामाजिक दायित्व फंड से देगी। इसके आलावा कम्पनी मामले के मंत्रालय की ओर से 6000 रूपये...

एशियन हॉकी महिला चैंम्पियन ट्रॉफी 11 -20 नवंबर 2024 राजगीर में।

चित्र
  एशियन हॉकी महिला चैंम्पियन ट्रॉफी 11 -20 नवंबर 2024 राजगीर में।  राजगीर में पहली वार भारत के आलावा कई अन्य देशों के महिला हॉकी टीम इस चैम्पियन ट्रॉफी में भाग लेने आ रही हैं।  इनका राजगीर आने का सिलसिला चार नवंबर से ही प्रारम्भ हो जायेगा। चार नवंबर को भारतीय महिला हॉकी टीम राजगीर पहुंचकर अपना अभ्यास प्रारम्भ करेगीं। और बाकि के अन्य टीमों का आठ नवंबर को आना सुनिश्चित हुआ है। इसमें भारत के साथ -साथ चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान की टीमें हिस्सा ले रही है।  इस ट्रॉफी की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उदेश्य से माननीय मुख्यमंत्री जी ने ट्रॉफी टूर की व्यवस्था की है। 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हरि झंडी दिखाकर इसका प्रारम्भ करेंगें। पहले कई राज्यों से होते हुए 20 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच बिहार के विभिन्न जिलों में ट्रॉफी टूर का आयोजन होगा।  इन सबकी तैयारियाँ अभी से ही शुरू हो गई है। क्योकि इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट जो होना है। राजगीर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जीसमे ड्राप गेट,लाइटिंग,यातायात व्यवस्था,विधि व्यवस्था,कुड़ेदान, चलंत शौ...

पिन कोड से डिजिपिन तक की तैयारी।

चित्र
पिन कोड से डिजिपिन तक की तैयारी।   डाक विभाग द्वारा 1972 में शुरू की गई पते की पहचान के रूप में 6 अंकों वाला पोस्टल इंडेक्स नंबर (PIN ) आज तक डाक विभाग की कार्य प्रणाली का हिस्सा है। जिसकी पहुँच किसी बड़े इलाके या स्थान तक ही सीमित है। वर्तमान के तकनीकी युग का हिस्सा बनकर अपने कार्य प्रणाली को और सुगम ,सरल व् व्यवहारिक रूप देने को प्रयासरत है। इसी कड़ी में डाक विभाग आईआईटी हैदराबाद, इसरो और शहरी विकास मंत्रालय की मदद से डिजिपिन लाने की तैयारी  में जुटा हुआ है। इस पायलट प्रोजेक्ट का पहला चरण 10 गाँवों और एक शहर में प्रयोग के आधार पर पूरा किया जा चूका है।  कैसा होगा हमारा भावी डिजिपिन ! भावी डिजिपिन 10 अंकों वाली एक अल्फान्यूमेरिक कोड (ABCDE 12345 ) जैसा होगा। जिसमे देश के छोटे से छोटे इलाके गाँव से लेकर नगर, महानगर,जंगल,पहाड़ी क्षेत्र, तथा समुद्री इलाकों तक की सटीक जानकारी इसमें समाहित होगा। जिसमे पुरे देश के क्षेत्र का अक्षांश और देशांतर को शामिलकरते हुए चार मीटर गुणे चार मीटर के आकर तक के छोटे क्षेत्र को समाहित किया गया है। अभी किसी पते में मकान नंबर,गली नंबर,ब्लॉक,मुह...

खाद्य संरक्षण के क्षेत्र में कार्बन डॉट्स का क्रांतिकारी कदम।

चित्र
खाद्य संरक्षण के क्षेत्र में कार्बन डॉट्स का क्रांतिकारी कदम।  अपशिष्ट समझी जाने वाली फलों सब्जियों के छिलके से तैयार की गई कार्बन डॉट्स खाद्य पदार्थों के संरक्षण के क्षेत्र में एक क्रन्तिकारी खोज है। जिसमे जैविक विधि से लम्बे समय तक खाद्य पदार्थो को सुरक्षित रखा जा सकेगा।   बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU )और विश्व खाद्य संरक्ष्ण संस्थान (WFPC )के सामूहिक प्रयास से खाद्य संरक्षण की दिशा में क्रन्तिकारी शुरुआत 2015 में ही की गई थी। जिसका परिणाम आज हमारे सामने कार्बन डॉट्स के रूप में है। इस नैनों डॉट्स में फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने से लेकर ताजे खाद्य पदार्थों के भंडारण और हैंडलिंग की अद्भूत क्षमता है।  इस संस्थान की खाद्य संरक्षण के क्षेत्र में होने वाले उपलब्धियाँ।  ताजा नीरा को छः से आठ घंटे तक  सुरक्षित रखने के लिए संग्रह कंटेनर।  खाद्य और मिष्ठानों में प्रकृतिक रंग भरने के लिए लीची के छिलके से लाल रंग निकलने पर शोध कियस जा रहा है।  ताजे फलों और सब्जियों को शेल्फ लाइफ और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए फलों और सब्जियों के छिलके पर...