बिहार के लिए एक और क्षेत्र में पहला राज्य कहलाने की गौरवपूर्ण उपलब्धि।



बिहार के लिए एक और क्षेत्र में पहला राज्य कहलाने की गौरवपूर्ण उपलब्धि। 

राजगीर की नवनिर्मित खेल अकादमी का उद्घाटन 29 अगस्त 2024 (खेल दिवस ) को माननीय मुख्य मंत्री श्री नीतीश कुमार के करकमलों से होने जा रहा है। इसके साथ ही बिहार पहला ऐसा राज्य होगा, जहां एक ही परिसर में अंतराष्ट्रीय स्तर के खेल विश्विद्यालय और खेल अकादमी भी साथ -साथ होगा। महिला हाकी के विशेष प्रदर्शनी मैच से स्पोटर्स एकेडमी का शुभारम्भ होगा। 

खेल विश्विद्यालय के प्रथम रजिस्ट्रार नालंदा के हिलसा के मूल निवासी रजनीकांत होगें। साथ ही कुलपति की नियुक्ति होने तक वे इस पद के भी प्रभारी रहेंगें। 

750 करोड़ रूपये से बनाई गई 90 एकड़ में फैला इस परिसर में भारोत्तोलन,कुश्ती, एथलेटिक्स के उत्कृष्टता केंद्र ,कई खेलों के इनडोर आउटडोर स्टेडियम भी होगें। इसके आलावा क्रिकेट स्टेडियम में पवेलियन,रिवर्स पवेलियन ,जनरल स्टैंड, मीडिया लॉंज,वीआईपी -खिलाडी स्टैंड, अभ्यास क्रिकेट सहित वाहन पर्किंग की सुविधा भी होगी। देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुस्तकालय भी इस परिसर में स्थापित होगा। 

विश्वस्तरीय संसाधनों से युक्त स्पोर्ट्स  परिसर की भव्यता  देखते बन रही है। जहां बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। 

#nalanda  #rajgir  #khelakadmi #inauguration  #chiefministerofbihar  #nitishkumar  #rajistraarrajnikant  


 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2025

नव वर्ष 2025 सुस्वागतम सुस्वागतम सुस्वागतम !

राखी से रक्षा