आहार एवं पोषण विज्ञान
आइये आज हम समान सा लगने वाले शब्दों के बारीक अन्तर को समझते हुए पोषण और पोषक तत्वों को समझते हैं।
भोजन Food-
भोजन वह पदार्थ है जो ठोस एवं द्रव्य दोनों रूप में हो साथ ही उसे खाया जा सके और पचाया भी जा सके।
आहार Diet-
एक व्यक्ति एक दिन में जो भोजन ग्रहण करता है वह आहार कहलाता है। जैसे-सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम का पेय हल्का-फुल्का नाश्ता, रात का खाना।
आहार दो प्रकार का होता है।
A-संतुलित आहार-
जब व्यक्ति की लिंग, आयु, क्रियाशीलता, मानसिक स्थिति और मौसम के अनुकूल भोजन का आयोजन किया जाता है तो वह संतुलित आहार कहलाता है।
B- असंतुलित आहार-
जब आवश्यकता से अधिक या कम आहार ग्रहण किया जाता है तो वह असंतुलित आहार कहलाता है।
पोषण Nutrition-
पोषण एक प्रक्रिया है। जिसमें भोजन का पाचन, चयापचय (चय /निर्माण, अपचय/विघटन),अवशोषण और परिवहन की प्रक्रियाओं से गुजरकर अंततः ऊर्जा उत्पन्न करके शरीर को पोषित करता है। बाकी बचे अवशेष को शरीर से बाहर उत्सर्जित (पसीना, मल,मूत्र)कर देता है।
विज्ञान Science-
विज्ञान एक क्रमबद्ध ज्ञान है। जिसमें चीजों की मात्रा, गुण को एक विश्वसनीय मापदंड पर परखा जाता है I उसपर पूरी तरह खरे उतरने पर ही व्यवहारों में लाया जाता है।
पोषक तत्व Nutrients-
पोषक तत्व एक जटिल रासायनिक पदार्थ है। जो हमारे भोजन के विभिन्न खाद्य पदार्थों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में पाये जाते हैं।। जिसका काम है-
1. शरीर में वृद्धि करना और ऊतकों की टूट-फुट का मरम्मत करना।
2. शरीर को ऊर्जा प्रदान करना।
3. शरीर का रक्षा करना और रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करना I
प्रमुख पोषक तत्व-
ICMR के द्वारा भोजन में पाये जाने वाले सम्पूर्ण पोषक तत्वों को 7 वर्गों में वर्गीकृत किया गया है।
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज लवण, विटामिन्स, जल और फाइवर है। इसकी संतुलित मात्रा और अनुपात RDA- 2020 में तालिका के रुप में दर्शाई गई है।
:‐-‐---------------:

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें