भारतीय संविधान

 


 संविधान क्या है। 

संविधान वह लिखित कानुनी दस्तावेज है जिससे किसी भी देश के शासन वयवस्था को सुचारु रूप से चलाया जाता है। डॉ० भीम राव अम्बेडकर जी को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में हुआ था। 

  • भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 
  • मूल संविधान में प्रस्तावना के आलावा भाग -22 ,अनुच्छेद -395 और अनुसूची -8 हैं जो अब 12 हो गए हैं। 
  • भारतीय संविधान देश के चुने गए 296 सदस्यों  के द्वारा 12 सत्र ,167 बैठकें और लगभग 3 वर्ष (2 वर्ष 11 महीना 18 दिन )में बनकर तैयार हुआ है।
  • संविधान सभा के अध्यक्ष -डॉ० राजेंद्र प्रसाद। 
  • संवैधानिक सलाहकार -बी एन राव। 
  • अंतिम प्रारूप डॉ० भीम राव अम्वेदकर की अध्यक्षता वाली 7 सदस्यी कमिटी ने दी। जिसके अधिकांश सदस्य किसी न किसी कारण से ज्यादातर अनुपस्थित ही रहे। इसलिए अधिकांश जिम्मेदारी सबसे ज्यादा पढ़े लिखे ,कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार व्यक्तित्व वाले अम्वेदकर साहब ने ही निभाई। और अंतिम सभा में इसकी प्रस्तुति भी उन्होंने ही दी। 
 पहली बैठक -13 अक्टूबर 1947 को हुआ जिसमे 296 सदस्यों  के विचार विमर्श के उपरांत डॉ० राजेंद्र प्रसाद की  अध्यक्षता में बी एन राव के द्वारा लिखित ड्राफ्ट तैयार की गई। तैयार ड्राफ्ट डॉ० भीम राव अम्वेडकर की सात सदस्यी कमिटी को भेजा गया। जिस पर गहरी विचार विमर्श के उपरांत 21 फरवरी 1948 को नया ड्राफ्ट बनाकर संविधान सभा के अध्यक्ष को भेजा गया। जिस पर लोगों द्वारा सुझाव माँगे  गए। बदला हुआ ड्राफ्ट पर सभी सदस्यों और लोगो के सुझाव पर गहरा विचार विमर्श करने के बाद अंतिम प्रारूप तैयार किया गया। जिसे डॉ ० भीम राव अम्वेदकर के द्वारा संविधान सभा में 26 नंवबर 1949  को प्रस्तुति देकर सभा के द्वारा अंगीकार किया गया। 
  • 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा की बैठक हुई जिसमे राष्ट्र गान जन गण मन और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को स्वीकार किया गया। 
  • 26 जनवरी 1950 को स्वीकृत संविधान पूरे देश में लागु हुआ। प्रत्येक वर्ष इस दिन को हम भारतीय गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। 
भारत के संविधान में विश्व के अलग -अलग 10 देशों के अच्छी शासन व्यवस्था को चुनकर स्थान दिया गया है। वो इस प्रकार हैं। 
ब्रिटेन -
  • विधि व्यवस्था 
  • एकल नागरिकता 
  • द्विसदनीय व्यवस्था 
  • विधि निर्माण प्रक्रिया 
  • सर्वाधिक मतों के आधार पर चुनाव जीत का निर्माण 

अमेरिका -

  • हम भारत के लोग 
  • मूल अधिकार 
  • स्वतंत्र न्याय पालिका 
  • सर्वोच्च न्यालय के न्याधीशों को हटाने की प्रक्रिया 
  • संविधान की सर्वोच्यता 
  • राष्ट्रपति पर महावियोग 
कनाडा 
  • मजबूत केंद्र के साथ संघीय व्यवस्था 
  • संघ एवं राज्य के बीच  शक्ति का विभाजन
  • केंद्र को राज्यों से शक्तिशाली बनाना 
दक्षिण अफ्रीका
  • संविधान संशोधन प्रक्रिया 
  • राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन 
आस्ट्रेलिया 
  • समवर्ती सूची (केंद्र एवं राज्य )
  • व्यापर एवं वाणिज्य संबंधी प्रावधान 
  • प्रस्तावना की विशिष्ट भाषा 
  • संसदीय विशेषाधिकार 
आयरलैंड 
  • राज्य के नीति निदेशक तत्व 
  • राष्ट्रपति का निर्वाचन 
  • राज्य सभा में सदस्यों का नामांकन 
फ्रांस 
  • गणतंत्रात्मक व्यवस्था 
  • स्वतंत्रता ,समानता, बन्धुत्त्व 
रूस 
  • मूल कर्तव्य 
जर्मनी 
  • आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति को मौलिक अधिकार संबंधी शक्तियां 
जापान 
  • विधि द्वारा स्थापित शक्तियाँ 


:---------------------------:





























टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2025

नव वर्ष 2025 सुस्वागतम सुस्वागतम सुस्वागतम !

राखी से रक्षा