अविस्मरणीय पल !



अगस्त -सितंबर 2023 अंतरिक्ष में भारतीय तिरंगा शान से लहराने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया। विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए विश्व का पहला देश बनने के एक नहीं दो-दो गौरव का पल एक ही सप्ताह के अंदर अपने नाम करना नामुमकिन को मुमकिन करने जैसा लग रहा है। आज हर भारतीय का मस्तक गर्व से ऊँचा हो रहा है। 

 सबसे पहले 23 अगस्त 2023 को जब चंद्रयान- थ्री  सफलता पूर्वक चन्द्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग किया तो  समूचा देश झूम उठा। अभी सारा देश जश्न  के आगोश में ही था की 2 सितंबर 2023 का दिन एक वार  फिर से हमे गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया जब आदित्य एल-1 का सफल प्रक्षेपण हुआ। हम सौभाग्यशाली हैं की हमे इस सफलता के पल का साक्षी बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ। तकनीक के सुलभता से Live दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। 

हमारे तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बड़े ही गर्व के साथ भारत के भूत और वर्तमान वस्तुस्थिति की समीक्षात्मक आकलन किया है। "लम्बे समय तक एक अरब से अधिक भूखे पेट वाले देश कहलाने वाला भारत आज एक अरब से अधिक आकांक्षी दिमागों ,दो अरब से अधिक कुशल हाथों और करोड़ो युवाओं का देश बन गया है"। इसके साथ ही यह भी उम्मीद जताई है की वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जायेगा।  

हमारे पास तो 3 डी (Democracy /लोकतंत्र ,Dmography /जनसंख्या ,Diversity /विविधता ) पहले से था ही अब इसमें 4 डी (Development/विकास )के जुड़ जाने से अब हमारा  भारत  विकसित राष्ट्र बनने के साथ ही विश्व गुरु बनने के एक कदम  और आगे बढ़ चला है जो हमे सतत प्रयासरत रहने की प्रेरणा देती है। 

जय हिन्द  जय भारत 

:-------------------------------------:













टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2025

नव वर्ष 2025 सुस्वागतम सुस्वागतम सुस्वागतम !

राखी से रक्षा