Food Pyramid /आहार पिरामिड

 


आहार पिरामिड की चर्चा करने से पहले आइये हम जानते हैं की पिरामिड है क्या ?
आधार तल से शुरू होकर उच्चतम शिखर (शीर्ष ) तक का सम्पूर्ण भाग जिसका आकार त्रिकोण (त्रिशंकु )की तरह होता है। पिरामिड कहलाता है।  इस पिरामिड में दैनिक खाद्य पदार्थों का संतुलित और व्यवस्थित ग्राफिक चित्रण किया गया है। जिसे आहार मार्ग दर्शक के रूप में भी जाना जाता है। 
परिवार के सदस्यों के लिए आहार आयोजन करते समय एक संतुलित आहार तालिका की अपेक्षा होती है। जिसमे पोषक तत्वों की उपयोगिता, सही मात्रा, सही क्रम और सही आवृति हमारे आहार संबधी ज्ञान को दर्शाता है।
  •  सर्व प्रथम 1974 ईसवी में स्वीडन में Food Pyramid को प्रकाशित किया गया था। 
  • United States Department of Agriculture ने 1992 में इसे "food guide Pyramid "नाम दिया। 
  • 2005 में इसे "My Pyramid "में अपडेट किया गया। 
  • 2011 में इसे "My Plate "नाम दिया गया है। 
समय- समय पर बदलते सरलतम नामाकरण का  उदेश्य हमेशा से एक ही रहा है की दैनिक आहार में प्रयुक्त होने वाले सम्पूर्ण खाद्य पदार्थों को इसमें समाहित किया जाय। जिसे मुख्यतः 4 वर्गों में वर्गीकृत किया गया है। पिरामिड का सबसे पहला /निचला भाग सम्पूर्ण वर्गों का नींव /आधार भाग होता है जो आकर में सबसे बड़ा होता है और क्रमशः ऊपर बढ़ते हुए तुलनात्मक रूप से छोटा होता जाता है। 
  1.  सबसे नीचे का बड़ा /चौड़ा भाग यह दर्शाता है की इसमें दिए गए भोज्य पदार्थ (अनाज)प्रचुर मात्रा में ग्रहण करना है। ये कार्बोहाइड्रेट वर्ग का प्रतिनिधित्त्व करता है जिसकी मात्रा 40 %तय की गई है। 
  2. नीचे से दूसरा वर्ग में फलों तथा सब्जियों को स्थान दिया गया है। जिसे खाद्यान से कम मात्रा में ग्रहण करना होता है। ये विटामिन और खनिज लवण का प्रतिनिधित्त्व करता है जिसकी मात्रा 35 % निर्धरित की गई है। 
  3. नीचे से तीसरे  वर्ग में शाकाहरी और मांशाहारी दोनों को ध्यान में रखते हुए दूध और उससे बने उत्पादों तथा मांस वर्ग को समाहित किया गया है जिसे दूसरे  वर्ग से कम ग्रहण करना होता है। ये प्रोटीन वर्ग का प्रतिनिधित्त्व करता है जिसकी मात्रा 20 % निर्धारित की गई है। 
  4. शीर्ष स्थान पर वसा, शर्करा एवं नमक को रखा गया है। जिसे सबसे कम मात्रा में लेने की अनुशंसा की गई है। ये वसा वर्ग का प्रतिनिधित्त्व करता है। जिसकी मात्रा 05 %निर्धारित की गई है। 
आहार पिरामिड की विशेषता :-
  • इनमे भोज्य पदार्थों के मात्रा का क्रमिक अनुपात होता है। 
  • इनमे पोषक तत्वों का संतुलन होता है। 
  • इनमे विविधता होती है। 


:-----------------------:


















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2025

नव वर्ष 2025 सुस्वागतम सुस्वागतम सुस्वागतम !

राखी से रक्षा