TEXTILE

 



वस्त्र विज्ञान (Textile) के अंतर्गत हम रेशे से परिधान तक की यात्रा को विस्तार से जानते  हैं। आइये आज हम सबसे पहले  वस्त्र की सबसे सुक्ष्त्तम इकाई रेशा के बारे में जानते हैं। रेशे हमे कई स्रोतों से प्राप्त होते हैं। जिन्हें हम अध्ययन की सुविधा के अनुसार दो वर्गों में वर्गीकृत करते हैं। 
  • प्राकृतिक रेशे  Natural fibres 
  • कृत्रिम रेशे Artificial fibres

    1. 
    प्राकृतिक रेशे - इसके अंतर्गत हम उन रेशों को रखते हैं जो प्रकृति में उपस्थित किसी किसी वस्तु से प्राप्त होते हैं। इसे भी हम तीन उपवर्गों में वर्गीकृत करते हैं। 
    • वानस्पतिक रेशे  - ये हमे पेड़ -पौधों से प्राप्त होते हैं। जैसे -कपास, लिनन, जूट , कापोक, हेम्प, नारियल, रेमी, सन,अबका, सीसल, पिना इत्यादि। 
    • प्राणिज रेशे  - यह हमे जीव -जंतु से प्राप्त होते हैं। जैसे -ऊन जो अलग -अलग किस्म के भेड़, बकरियों ,खरगोशके बाल से और रेशम (Bombyx moriनामक कीड़ों से प्राप्त होते हैं।
    • खनिज रेशे इसकी प्राप्ति विभिन्न प्रकार के धातुओं से होती है जैसे -सोने, चाँदी ,ताँबे ,अलुमिनियम, एस्बेस्टस इत्यादि। इनसे बने सूत्रों को समग्रता से जरी कहा जाता है।

2. कृत्रिम रेशेरासायनिक और यांत्रिक विधि से जो वस्त्र -निर्माण योग्य रेशे बनाए जाते हैं उन्हें हम कृत्रिम रेशे की श्रेणी में रखते हैं। इसे भी हम दो उप वर्गों में वर्गीकृत करते हैं। 

    • मानवकृत रेशे - इसमें प्रकृति वस्तुओं या यो कहें की वानस्पतिक वर्ग से कच्चे माल लेकर रसायनों की सहायता से धागे का रूप प्रदान किया जाता है। जिसका सर्वोत्तम उदाहरण है रेयन। 
    • रासायनिक रेशे - रासायनिक रेशों का निर्माण अलग -अलग रासायनिक तत्वों को लेकर रासायनिक विधियों से किया जाता है। इन रेशों ने वस्त्र विज्ञान के क्षेत्र में जादू सा कर दिया है। इसलिए इसे 'मैजिक फाइवर ' भी कहा जाता है। जैसे -नायलॉन, डेक्रॉन,टेरेलीन, एक्रेलिक, डायनेल, फाइवर ग्लास  इत्यादि। 
इन रासायनिक रेशों के अविष्कार ने वस्त्र विज्ञानं के क्षेत्र को वेहद विस्तार दिया है। अब यह रेशे से धागे ,धागे से वस्त्र, वस्त्र से परिधान और घरेलू जरूरतों से बहुत आगे निकल चुका है। अब यह व्यवहारिक और व्यवसायिक रूप अख्तियार कर लिया है। इसे हम एक अलग नाम Technical /Engineering textile (E -Textile )से जानने लगें हैं। जिसका मुख्यतः 11 क्षेत्रो में विस्तार हुआ  है। 
  1. Agro tech -इसके अंतर्गत कृषि से संबंधित क्षत्रों में सुरक्षात्मक सतह के रूप में अपनाये जानेवाले उत्पाद बनाये जाते हैं। जैसे -Shade net,plant net,Root Ball Net ,Bird Protection Net ,Fishing Net ,Monofil Net . इत्यादि आते हैं। 
  2. Build tech -मकान बनाते समय सुरक्षात्मक सतह के रूप में अपनाये जाने वाले उत्पाद बनाये जाते हैं। जैसे -- तिरपाल शीट , टेंट ,पाईप ,पॉलीथिन शीट दीवार और सतह को ढकने हेतु इत्यादि। 
  3. Cloth tech -इसके अंतर्गत कपड़ों और जूतों में उपयोग किया जानेवाले घटक के रूप में प्रयोग होने वाले उत्पाद बनाये जाते हैं। जैसे -जिपर, जूते के फीते ,इलास्टिक्स, सिलाई धागे, इंटरलॉकिग क्लॉथ्स (लैस गोटा, झालर ),लेबल, इत्यादि। 
  4. Geo tech -इसे भू -टेक्सटाइल भी कहा जाता है। सड़क और सुरंगो के निर्माण तथा नदी ,समुद्र तट पर पानी के बहाब को रोकने हेतु बनाये जानेवाले स्थाई और अस्थाई आवागमन के साधनो में प्रयुक्त होने वाले उत्पाद का निर्माण इसी क्षेत्र के अंतर्गत आता है।जसमे विना वुने हुए शीट का प्रयोग किया जाता है। 
  5. Home tech -इसमें घर में प्रयोग होने वाले वस्त्र जैसे -दरी, कालीन, पर्दा, बेडशीट, कुशन, तकिया, मछरदानी इत्यादिआते हैं। 
  6. Indu tech- इसके अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाले उत्पादों का निर्माण किया जाता है। जैसे -कम्प्यूटर, प्रिंटर रिवन, सर्किट बोर्ड , सिगरेट फाइवर, शीट वेल्ट, एयर बैग ,रस्सी, गैसकेट ,और फिल्ट्रेशन प्रोडक्ट्स। 
  7. Medi tech -इसके अंतर्गत स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रयोग होने वाले सुरक्षात्मक उत्पाद बनाये जाते हैं। जैसे -Surgical Products, ऑक्सीजन पाईप, कॉन्टैक्ट लेंस, मास्क, डायपर ,एप्रन ,दास्तानें इत्यादि। 
  8. Mobi tech -इसके अंतर्गत गाड़ी-मोटर,रिक्शा,साइकिल,ट्रेन, जहाज इत्यादि में प्रयोग होने वाले टायर, इंजन, शीट व् शीट कवर, छन्नी इत्यादि उत्पाद बनाये जाते हैं। 
  9. Pack tech -इसमें सामानों के पैकेजिंग के लिए प्रयोग किये जाने वाले उत्पाद बनाये जातेहैं। जैसे -छोटे बड़े थैले ,चाय कॉफी वैग, फलों ,सब्जियों का जालीदार कवर ,इत्यादि। 
  10.   Pro tech -इसमें व्यक्तियों के लिए सुरक्षात्मक उत्पादों का निर्माण होता है। जैसे -फायर प्रूफ, वाटर प्रूफ, बुलेट प्रूफजैकेट्स ,स्पेश शूट ,सेनाओं के वर्दी ,हेलमेट, प्रयोगशालाओं में पहने जाने वाले सुरक्षात्मक वर्दी इत्यादि। 
  11. Sport tech -इसके अंतर्गत विभिन्न्न प्रकारों के खेलों  से संबंधित उत्पादों का निर्माण किया जाता है। जैसे -टेनिस नेट , बैडमिंटन रैकेट ,फुटबॉल नेट ,स्विमिंग शूट ,स्पोर्ट वियर कपड़े इत्यादि। 


:----------------------:  



 
















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2025

नव वर्ष 2025 सुस्वागतम सुस्वागतम सुस्वागतम !

राखी से रक्षा