कानून अब अंधा नहीं समानता से न्याय के लिए चौकस और जागरूक है।
कानून अब अंधा नहीं समानता से न्याय के लिए चौकस और जागरूक है। अभी -अभी कई सारे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होता न्याय की देवी का बदला स्वरूप का तस्वीर। दर असल इस प्रतिमा की स्थापना वर्तमान चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़ (9 /11 /2022 to 10 /11 /2024 )के निर्देशन में पिछले वर्ष अप्रैल 2023 में सुप्रीम कोर्ट के जजों की लाइब्रेरी के रेनोवेशन के दौरान यह बदलाव किया गया था। इस बदलाव में नई न्याय का प्रतीकात्मक मूर्ति में आखों पर से काली पट्टी हटाकर खुली आखों से न्याय को दर्शाया गया है। इस देवी के दाहिने हाथ में संतुलित तुला और बाएं हाथ में तलवार की जगह संविधान स्वरूप एक पुस्तक को जगह दी गई है। सम्पूर्ण मूर्ति को सफेद रंग में दर्शाया गया है। न्याय के प्रतीक इस बदले स्वरूप से समानता के आधार पर संतुलित न्याय का संदेश प्रेषित होता है। इस वर्ष 2024में एक और बदलाव देखने को मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के सामने तिलक मार्ग पर एक बड़ी वीडियों वाल लगाया गया है। जिसमे निर्वाध गति से सुप्रीम कोर्ट के मुकदमों की रियल टाइम की जानकारी प्रदर्शित करती हुई जस्...