संदेश

जनवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रोटीन संरचना की स्थिरता; एक अबुझ पहेली की सुलझती गुथ्थी।

चित्र
प्रोटीन संरचना की स्थिरता; एक अबुझ  पहेली की सुलझती गुथ्थी।  मानव शरीर की रचना का आधार प्रोटीन है जो 20 एमिनो एसिड के आपस में जुड़ने से बनता है। और पाचन के  दौरान अंतिम रूप से एमिनो एसिड में ही टूटता है। इस प्रोटीन की एमिनो एसिड से एमिनो एसिड तक की यात्रा में विघटन और निर्माण की प्रक्रिया अनवरत चलती रहती है। जिसका हमारे शरीर पर गहरा प्रभाव होता है। ये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूप में होते हैं। स्वस्थ्य जीवन के लिए इसका सही ढंग से काम करना जरूरी होता है। अन्यथा कैंसर,अल्जाइमर,पार्किंसन,सिकल सेल एनीमिया जैसे घातक  बीमारी के शिकार हो जाते हैं।  इस दिशा में हुए नित नए अनुसंधान की कड़ी में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आई आई टी कानपुर के जीव विज्ञानऔर जैव अभियंत्रिकी विभाग के प्रोफेसर आर.शंकर रामकृष्णन और उनके पी एच डी छात्र पृथिवी सिंह के प्रोटीन संरचना का अध्ययन सार एक अंतराष्ट्रीय शोध  पत्रिका में  प्रकाशित हुआ है। जिसमे उन्होंने प्रोटीन संरचनाओं में सेरीन और थ्रेओनीन नामक एमिनो एसिड की पहचान की है जो दूसरे एमिनो एसिड से स्व -सम्पर्क से हाइड्रोजन बांड का नि...

राजगीर का साइक्लोपियन दीवार /Cyclopean wall of Rajgir

चित्र
राजगीर का साइक्लोपियन दीवार /Cyclopean wall of Rajgir  राजगीर की पाँच पहाड़ियों पर अवस्थित पत्थर की 40 किमी लम्बी सुरक्षा दीवार राजगीर के गौरवशाली अतीत की  सुनहरी यादें वर्तमान में खामोशी की धूल में लिपटी है। माना जाता है की यह चीन की दीवार से भी प्राचीन है। इसे विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी को विस्तार देते हुए जनवरी 2025  में इसरो के निगरानी में लिडार तकनीक से मैपिंग और थ्री डी डायमेंशनल मॉडल तैयार करने की अनुमति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से प्राप्त हो गई है। सर्वेक्षण टीम :-भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग पटना,सारनाथ,जोधपुर,चंडीगढ़,राजकोट,चेन्नई और देहरादून मॉडल की टीम भी  साथ -साथ काम करेगी।  इस थ्री डी डामेंशनल मॉडल से राजगीर की प्राचीन सुरक्षा दीवार की भव्यता और मूल स्वरूप को सामने लाया जायेगा। जिससे पूरा विश्व राजगीर के गौरवशाली व समृद्ध अतीत और स्थापत्य कला से परिचित हो सकेगा। इतना ही नहीं इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा जैसे वर्तमान में चीन की दीवार देखी जाती है।  #rajgir #cyclopeanwall #rajgirtourism #nalanda #...

नव वर्ष 2025 सुस्वागतम सुस्वागतम सुस्वागतम !

चित्र
नव वर्ष 2025 सुस्वागतम सुस्वागतम सुस्वागतम ! नई उम्मीद,नये संकल्प के साथ हौसलों की उड़ान भरती कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहना ही जीवन का लक्ष्य है। समय का अदृश्य कदमताल की गतिशीलता बदलते दिन महीने साल के साथ बदलते मौसम की आहटों से जीवन रंग बिरंगी तस्वीर पेश करती रहती है। जीवन अपने प्रत्येक पड़ाव की अपनी खूबियाँ और खामियाँ के झूलों में झूलते -झूलते अब अपनी संध्या वेला की ओर बढ़ चला है। जिसका एहसास हम सब को रहता है। अपनी नाकामयाबी और उपलब्धियों के गणित से बाहर निकलकर चलो चलें एक और खूबसूरत वर्ष का स्वागत करें।