संदेश

फ़रवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्लेनेट परेड/ Planet Parade

चित्र
प्लेनेट परेड/ Planet Parade   खगोलीय दुर्लभ संयोग की यह अद्भूत नजारा जनवरी 2025  से शुरू हुई और 28 फरवरी 2025 को इस अद्भूत नजारा का अंतिम रात होगी। खगोल वैज्ञानिको का मानना है की इस दिन (28 /02 /2025 )शाम को सूर्यास्त के बाद शनि,बुध, शुक्र,वरुण(नेप्च्यून ), अरुण (युरेनस ),बृहस्पति और मंगल ग्रह आकाश में लगभग एक सीधी रेखा में नजर आयेगें। इनमे से बुध,शुक्र,बृहस्पतिऔर मंगल ग्रह को नंगी आखों से देखा जा सकेगा। युरेनस और नेप्च्यून को छोटी दूरबीन की सहायता से लेकिन शनि ग्रह को देख पाना मुश्किल होगा क्योंकि यह सूर्य के वेहद करीब होगा। अब यह दुर्लभ खगोलीय संयोग वर्ष 2035 में बनेगा।  #space #planets #galaxy #sky #stars #telescop #solarsystem #astronauts #astronomy #astrology #saturn #mercury #neptune #venus #uranus #jupter #mars 

टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2025

चित्र
टाइम वुमन ऑफ द ईयर  2025  टाइम मैगजीन के द्वारा प्रतिवर्ष समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली विश्व की 13 महिलाओं को यह सम्मान दिया जाता है।इस वर्ष (2025 )उन 13 महिलाओं में एक भारतीय महिला भी हैं। जिनका नाम है 'पूर्णिमा देवी बर्मन ' उन्हें यह सम्मान वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में मिला है।  45 वर्षीय बर्मन ने लुप्तप्राय पक्षी एडजुटेंट स्टार्क (हरगिला )को बचने की शुरुआत 2007 में प्रकृति की पुकार सुनकर की थीं। तब इस पक्षी की संख्या मात्र 450 था। जो उनके और उनके हरगिला सेना के प्रयास से 2023 में बढ़कर 1800 से भी अधिक हो गया है। अब यह लुप्तप्राय से संकटग्रस्त की श्रेणी में आ गया है। इसके आलावा उन्होंने महिलाओं को उद्यमी भी बनाने का काम किया है। इसके लिए उन्हें 2017 में नारी शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित   किया जा चूका है।  #timemagazine #womenoftheyear #womenempowerment #scientists #vanyajeevsanrakshan #hargila 

भारत के 5 F विजन के दृष्टिकोण से' भारत टेक्स 2025'

चित्र
भारत के 5 F विजन के दृष्टिकोण से 'भारत टेक्स 2025 ' भारत मंडपम दिल्ली में 14 से 17 फरवरी तक आयोजित होनेवाला 'भारत टेक्स 2025 ' का आयोजन केवल एक टेक्सटाइल एक्सपो नहीं है। बल्कि भारत के कपड़ा उद्योग के अतीत वर्तमान और भविष्य की रणनीतियों का भव्य आयोजन है। इसमें 5 F (फार्म टू फाइबर,फाइबर टू फैब्रिक,फैब्रिक टू फैक्ट्री,फैक्ट्री टू फैशन,फैशन टू फौरन ) को केंद्र में रखकर वैश्विक व्यापर के बदलते नियम,तकनीकी वस्त्रों की बढ़ती मांग,एआई आधारित उत्पाद,सस्टेनेबल फैशन के भविष्य जैसे विषयों पर अंतराष्ट्रीय वक्ता,उद्योग विशेषज्ञ और नीति निर्माताओं के अमूल्य विचारों और सुझावों से वैश्विक पकड़ को मजबूती मिलेगी।  अभी भारत कपड़ों एवं परिधानों के निर्यात में विश्व में छठे स्थान पर है। जो लगभग तीन लाख करोड़ रूपये का है। इसे 2030 तक तीन गुणा करने का लक्ष्य रखा गया है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भरोसा जताया है की ये लक्ष्य हम समयसीमा से पहले हासिल करके इसे और उचाईयों तक पहुँचाएगें। भारतीय जलवायु के अनुकूल कपास उद्योग में लंबे रेशे वाली किस्मों के कपास उत्पादन को बढ़ाने के लिए पांच व...