TEXTILE
वस्त्र विज्ञान (Textile) के अंतर्गत हम रेशे से परिधान तक की यात्रा को विस्तार से जानते हैं। आइये आज हम सबसे पहले वस्त्र की सबसे सुक्ष्त्तम इकाई रेशा के बारे में जानते हैं। रेशे हमे कई स्रोतों से प्राप्त होते हैं। जिन्हें हम अध्ययन की सुविधा के अनुसार दो वर्गों में वर्गीकृत करते हैं। प्राकृतिक रेशे Natural fibres कृत्रिम रेशे Artificial fibres 1. प्राकृतिक रेशे - इसके अंतर्गत हम उन रेशों को रखते हैं जो प्रकृति में उपस्थित किसी न किसी वस्तु से प्राप्त होते हैं। इसे भी हम तीन उपवर्गों में वर्गीकृत करते हैं। वानस्पतिक रेशे - ये हमे पेड़ - पौधों से प्राप्त होते हैं। जैसे - कपास , लिनन , जूट , कापोक , हेम्प , नारियल , रेमी , सन , अबका , सीसल , पिना इत्यादि। प्राणिज रेशे - यह हमे जीव - जंतु से प्राप्त होते हैं। जैसे - ऊन जो अलग - अलग किस्म के भेड़ , बकरियों , खरगोश , के बाल से और रेशम (...